पुर्तगाल के सैंटा क्रूज़ बीच पर खोजा गया 15 करोड़ साल पुराना डायनासोर के अंडों का घोंसला
वैज्ञानिकों ने सैंटा क्रूज़ बीच (पुर्तगाल) पर लगभग 15 करोड़ वर्ष पुराने डायनासोर के दस अंडों वाला एक दुर्लभ घोंसला खोजा है। खास बात यह है कि ये अंडे उसी स्थिति में संरक्षित पाए गए जैसे 15 करोड़ साल पहले डायनासोर ने दिए थे। यह खोज जुरासिक काल में डायनासोर के प्रजनन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।