पुर्तगाल में जल्द ही बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। देश की संसद ने बुर्का बैन से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी है। अगर यह विधेयक कानून बनता है तो पुर्तगाल भी उन यूरोपीय देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां बुर्का पहनना प्रतिबंधित है। हालांकि, इस फैसले पर कुछ राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है।