inshorts

पुराने एसी चलाने वालों को सरकार दे सकती है नए एसी के पैसे; नई स्कीम पर चल रहा काम

अगर आपके पास 8 साल से ज़्यादा पुराना एसी है तो सरकार आपको नए एसी के लिए पैसे दे सकती है। दरअसल, सरकार पुराने एसी को एनर्जी-एफिशिएंट 5-स्टार एसी से रिप्लेस करने के लिए इनसेंटिव स्कीम लाने पर विचार कर रही है। फिलहाल बीएसईएस यमुना यह योजना चला रही है और सरकार जल्द इसे देशभर में लागू कर सकती है।