पुराने ₹5 के नोट के बदले ₹17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से हुई ₹1 लाख की ठगी
गुजरात के वडोदरा के 42 वर्षीय किसान महेंद्रभाई को फेसबुक विज्ञापन में एक पुराने ₹5 के नोट के बदले ₹17 लाख देने का लालच दिया गया। ठगों ने पार्सल डिलीवरी और गिरफ्तारी का बहाना बनाकर 6 से 8 अक्टूबर के बीच तीन बार में कुल ₹1.06 लाख ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।