प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद औंधे मुंह गिरा बंधन बैंक का शेयर, 16% टूटा; ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग
बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35% बढ़ा लेकिन इसके बावजूद बैंक के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15.63% की गिरावट आई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसकी रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'होल्ड' कर दी है जबकि नोमुरा ने शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है।