प्रॉफिट में 15% तक गिरावट के बावजूद 2.5% से अधिक चढ़े हैवेल्स इंडिया के शेयर

हैवेल्स इंडिया द्वारा पहली तिमाही (अप्रैल-जून-2025) में मुनाफे में करीब 15% की गिरावट आने के बावजूद कंपनी के शेयर मंगलवार को 2.5% से अधिक बढ़कर ₹1,572 के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने कम मुनाफे को लेकर कहा है कि गर्मियों में मौसम पहले से ठंडा रहने और बारिश जल्दी होने के कारण लोगों ने कम कूलिंग प्रोडक्ट्स खरीदे।