पैर में मोच आने पर ओडिशा में युवक ने मेडिकल स्टोर पर लगवाया इंजेक्शन, हुई मौत
केंद्रापाड़ा (ओडिशा) में शुक्रवार को पैर में मोच आने के बाद एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगवाने के बाद प्रशांत नामक 22-वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रशांत के पिता के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना किसी डॉक्टर की सलाह के बेटे को 2 इंजेक्शन लगा दिए जिसके बाद उसके सीने में तेज़ दर्द हुआ और उल्टियां होने लगीं।