inshorts

प्रेमी की बीवी को देख 10वीं मंज़िल से लटकी प्रेमिका! फिल्मी स्टाइल में हुआ ड्रामा; वीडियो वायरल

गुआंगडोंग (चीन) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला कथित तौर पर शादीशुदा प्रेमी की पत्नी के अचानक घर लौटने पर 10वीं मंज़िल की खिड़की से लटकी हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला जान हथेली पर रखकर धीरे-धीरे खिसकते हुए निचली मंज़िल वाली खिड़की से इमारत में घुस रही है।