'बीवी को तलाक देकर मुझसे शादी करो', मना करने पर बौखलाई प्रेमिका ने UP में तुड़वाए प्रेमी के हाथ-पैर
बरेली (यूपी) में युवती के भाइयों ने शादीशुदा प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ दिए और ईंट से सिर फोड़ दिया। युवती चाहती थी कि प्रेमी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। प्रेमी के मना करने पर युवती ने भाइयों से हमला करवाया। प्रेमी के पिता की शिकायत पर 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।