प्रेमी से बात करती पकड़ी गई महिला ने बिहार में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हुई मौत
बिहार के वैशाली में शुक्रवार को होली पर एक महिला ने कथित तौर पर चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया जिसके बाद अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि महिला फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी व पति के पकड़ने पर दोनों में लड़ाई हो गई।