वैशाली (बिहार) में पति की गवाही के साथ तीन बच्चों की मां की उसके प्रेमी संग कोर्ट मैरिज में बड़ा ट्विस्ट आया है। महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी को डराया-धमकाया गया है और उसे जम्मू के एक युवक को पैसों के लालच में बेच दिया गया। उन्होंने महिला के साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।