प्रेमी से शादी के लिए अड़ी 16 वर्षीय लड़की की यूपी में भाई ने बीच सड़क गला दबाकर की हत्या
मेरठ (यूपी) में 16 वर्षीय लड़की की उसके भाई ने बीच सड़क पर गला दबाकर हत्या कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी लड़की का गला दबाता दिखा जबकि कुछ लोग वहां से गुज़रते और आसपास खड़े दिखे। पुलिस के मुताबिक, लड़की प्रेमी संग शादी करने की ज़िद पर अड़ी थी व आरोपी गिरफ्तार हो गया है।