प्रेमिका के लिए पाकिस्तान पहुंचे यूपी के बादल बाबू ने कबूला इस्लाम, वतन लौटने से किया इनकार
फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार में तब्दील हुई कहानी को मुकम्मल करने सीमापार कर पाकिस्तान गए अलीगढ़ (यूपी) के बादल बाबू नामक शख्स को कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा। सज़ा पूरी कर चुके बादल को जुर्माना नहीं भर पाने के चलते जेल में रहना पड़ेगा। बादल ने इस्लाम अपना लिया है और वह भारत नहीं लौटना चाहते।