प्रेमिका की शादी तय होने पर महाराष्ट्र में बौखला गया प्रेमी, खाई में धकेलकर ले ली जान
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में 23 वर्षीय युवती की खाई में धक्का देकर हत्या करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवती ने उससे प्रेम संबंध खत्म करने की बात कही थी जिसपर विवाद हुआ था। वहीं, आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।