बागपत (यूपी) में एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर प्रेमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। पकड़ने जाने के डर से व्यक्ति ने 30-मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ से फंदा लगा लिया। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेमिका से बातचीत के दौरान किसी बात पर व्यक्ति को गुस्सा आ गया था।