प्रेमिका की हत्या कर झारखंड के युवक ने महाकुंभ में किया स्नान, हुआ गिरफ्तार

झारखंड के एक युवक को अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महाकुंभ घुमाने के बहाने आरोपी प्रेमिका को अपने साथ ले गया और बिहार में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, हत्या के बाद वह बाइक से महाकुंभ पहुंचा और स्नान किया। प्रेमिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।