प्रेमिका ने साथ चलने से किया इनकार तो उसका बच्चा ही लेकर भागा शख्स, ट्रेन से पकड़ा गया

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (यूपी) पर जीआरपी और आरपीएफ ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में छापेमारी कर 1 साल के बच्चे को बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी आरोपी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से बिहार चलने को कहा था और उसने युवती के इनकार के बाद उसके बच्चे को दिल्ली से अगवा कर लिया था।