प्रेमानंद आश्रम फिर विवादों में आया, दीक्षा लेने गए 18-वर्षीय लापता युवक की वहीं मिली लोकेशन
वृंदावन (यूपी) में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की कथित खुदकुशी के बीच 3-महीने पहले उनसे दीक्षा लेने गए 18-वर्षीय अनुज चौधरी के लापता होने का मामला सामने आया है। अनुज की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे उनके परिजनों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। रसिक की मौत के बाद आश्रम ने माना कि अनुज वहीं हैं।