प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद

वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तड़के 4 बजे होने वाली श्रीहित राधा केलि कुंज तक की दैनिक पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। उनके आश्रम ने बताया कि प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को देखकर यह फैसला लिया गया है व श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए रास्ते में खड़े न होने की अपील की गई है।