प्रेमानंद महाराज के लिए दुआओं का दौर जारी, मुस्लिम युवकों ने दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआओं का दौर जारी है। हरिद्वार के पिरान कलियर में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने उनकी तस्वीर हाथों में लेकर दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल चढ़ाकर उनकी लंबी आयु और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है। उनके लिए एक मुस्लिम युवक ने मदीना (सऊदी अरब) में दुआ मांगी थी।