प्रेमानंद महाराज के लिए मदीना में दुआ पढ़ने वाले शख्स ने डिलीट किया वीडियो, दी सफाई
संत प्रेमानंद महाराज के लिए मदीना में दुआ पढ़ने वाले सूफियान इलाहाबादी ने कई धमकियां मिलने के बाद X से दुआ पढ़ने का वीडियो डिलीट कर दिया है। शख्स ने कहा, "जहां पर वीडियो शूट किया था वहां ऐसा करने की मनाही है इसीलिए मुझे वीडियो को डिलीट करना पड़ा। मेरे ऊपर किसी शख्स का कोई दबाव नहीं है।"