प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, छत पर परेशान बैठे दिखे
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत पर बैठे रसिक परेशान-बेचैन नज़र आए। कुछ देर बाउंड्री वॉल पर बैठने के बाद रसिक फर्श पर लेट जाते हैं और फिर अचानक उठकर चौथी मंज़िल से छलांग लगा देते हैं।