प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया उनके पास है कितनी संपत्ति, ऑडी कार में घूमने पर भी की बात

अध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि उनके पास कोई निजी संपत्ति, बैंक खाता या ज़मीन-मकान नहीं है। उन्होंने बताया कि वह साधु जीवन जीते हैं और सांसारिक चीज़ों से दूर रहते हैं। ऑडी कार को लेकर उन्होंने बताया कि यह उनकी नहीं बल्कि उनके भक्तों और सेवकों की है जो उनके आने-जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं।