प्रेमानंद महाराज ने बताया, घर के मंदिर में रखी ये 6 चीज़ें बढ़ाती हैं नेगेटिविटी

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, कई बार घर के मंदिर में रखीं कुछ वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का कारण बनती हैं। उनके मुताबिक, मंदिर में खंडित मूर्ति या टूटी प्रतिमा, फटी-पुरानी तस्वीरें, पितरों की तस्वीरें, मुरझाए फूल-पत्तियां, खाली दीपक या धूल-मिट्टी और लोहे/प्लास्टिक के बर्तन नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी चीज़ें मंदिर की पवित्रता नष्ट कर सकती हैं।