प्रेमानंद महाराज ने बताया- वह क्यों नहीं जाएंगे प्रयागराज महाकुंभ

प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि अलग-अलग जाकर संतों का दर्शन करने पर जीवन कम पड़ जाएगा लेकिन प्रयागराज जाने पर एकसाथ तमाम संतों के दर्शन हो जाएंगे। उन्होंने महाकुंभ में नहीं जाने का कारण बताते हुए कहा, "वृंदावन छोड़ना बहुत मुश्किल है। अब यह नहीं हो सकता है। नर्क-स्वर्ग सब यही है। अब कुछ नहीं चाहिए...बस वृंदावन और प्रिया-प्रीतम।"