inshorts

प्रेमानंद महाराज ने बताया गलती और पाप में क्या होता है अंतर? बताया कैसे करें प्रायश्चित

वृंदावन (यूपी) के संत प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि अचानक कोई घटना घट जाए तो वह भूल या गलती होती है लेकिन संकल्प करके गलती करना पाप होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रायश्चित के लिए सबसे पहले संकल्प करें कि यह गलती दोबारा नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही भगवान का नाम जप करें।