प्रेमानंद महाराज ने बताया जन्मदिन पर क्या करना शुभ होता है और क्या नहीं करना चाहिए

मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि जन्मदिन पर केक काटना, शराब पीना और दिखावा करना अशुभ है, इस दिन अहंकार नहीं कृतज्ञता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन सुबह स्नान कर मंदिर जाएं और पूजा करें, गरीबों/ज़रूरतमंदों को खाना खिलाएं व दान दें। शराब/मांस/तामसिक भोजन से नकारात्मकता आती है और दिखावे/पार्टी/अहंकार से पुण्य नष्ट हो जाते हैं।