प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन में की सिर्फ 10 मीटर की पदयात्रा, DM से की गई थी शोर की शिकायत
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज शुक्रवार तड़के 4 बजे गाड़ी से अपने घर से आश्रम के नज़दीकी चौराहे पर पहुंचे और सिर्फ 10-मीटर की पदयात्रा कर श्रद्धालुओं से मिले। उनकी पदयात्रा के दौरान बजने वाले बैंड-बाजे इस दौरान नहीं दिखे। इससे पहले, उनकी पदयात्रा में शोर-शराबे व भीड़ को लेकर स्थानीय लोगों ने मथुरा के ज़िलाधिकारी से शिकायत की थी।