प्रेमानंद महाराज से मिले 2000 वेद मंत्रों का दंडक्रम पारायण करने वाले 19 वर्षीय वेदमूर्ति
शुक्ल यजुर्वेद के बेहद जटिल 2,000 वेद मंत्रों का दंडक्रम पारायण करने वाले 19-वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। सामने आए मुलाकात के वीडियो में बताया गया कि 200-साल बाद पहली बार किए गए इस दंडक्रम पारायण में 50 दिन लगे व प्रेमानंद महाराज ने इसे 'बेहद दुर्लभ' बताया।