प्रेमानंद महाराज से मिले यूपी के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, सामने आया बातचीत का वीडियो
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को अपनी पत्नी व आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा और बेटी संग मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की व उनकी बातचीत का वीडियो सामने आया है। प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा, "आपने देश-प्रदेश की खूब सेवा की अब भगवान का स्मरण कीजिए...ऐसे कर्म करिए कि अगले जन्म में फिर मनुष्य बनें।"