प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचीं विश्व कप विजेता दीप्ति शर्मा, वीडियो आया सामने
भारतीय महिला क्रिकेटर और विश्व कप विजेता दीप्ति शर्मा ने वृंदावन (यूपी) पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा, "कहने के लिए तो यह खेल है लेकिन इससे पूरे भारत को खुशी मिलती है।" उन्होंने दीप्ति को निरंतर अभ्यास जारी रखने और ढील ना देने की सलाह दी है।