प्रेमानंद हैं या गणपति! प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर बनाई गई गणपति की अनोखी मूर्ति
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में प्रेमानंद महाराज से प्रेरित एक 'भक्त' ने गणपति की ऐसी अनोखी मूर्ति बनाई है जिसकी वेशभूषा प्रेमानंद महाराज से मिल रही है। गणपति को पीले रंग की धोती, चंदन तिलक, सिर पर जूड़ा और लंबी घुमावदार दाढ़ी में दर्शाया गया है। हालांकि, इसको लेकर विवाद छिड़ गया है और कई लोगों ने इसे 'अंधभक्ति' बताया है।