ब्राज़ील के अबाइदा डी गोइआस शहर में एक 38-वर्षीय महिला को अपनी सहकर्मी की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 14 फरवरी को बॉस ने पीड़िता को प्रोमोशन देने का एलान किया था जिसके बाद आरोपी महिला ने उनकी पानी की बोतल में केमिकल मिला दिया। गले में जलन होने पर पीड़िता तुरंत अस्पताल गई थी।