पीरियड्स को अंतरिक्ष में कैसे मैनेज करती हैं महिला अंतरिक्षयात्री? दावा- मिलते हैं 2 ऑप्शन
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष में जाने वालीं महिलाओं को पीरियड्स को लेकर 2 विकल्प मिलते हैं। हॉर्मोनल कॉन्ट्रासेप्टिव्स यानी गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करके महिलाएं पीरियड्स से बच सकती हैं। दूसरा अगर वे पीरियड्स के साथ रहने का विकल्प चुनती हैं तो वे उसी तरह सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे धरती पर करती हैं।