पीरियड्स में कॉफी पीने से बढ़ती है ऐंठन और ब्लीडिंग? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई

पीरियड्स के दौरान कॉफी पीने से हर महिला में ऐंठन या ब्लीडिंग बढ़ने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलका चौधरी के मुताबिक, सीमित मात्रा में कॉफी पीना सुरक्षित है। हालांकि, कुछ महिलाओं में कैफीन से दर्द अधिक महसूस हो सकता है, नींद बिगड़ सकती है और सिरदर्द/बेचैनी/थकान बढ़ सकती है। ऐसे में कॉफी कम करें।