पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश ने 136-साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने 1889 से चल रहे अपने वेधशाला इतिहास में अक्टूबर की अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की। इस बार बारिश ने 9-अक्टूबर 1900 के पिछले रिकॉर्ड 138.9-मिलीमीटर को तोड़ा है। बलिया, गाज़ीपुर, मऊ और देवरिया में बाढ़ की चेतावनी दी गई है।