पूर्व CIA अधिकारी ने अमेरिकी सरकार को लगाया ₹1,877 करोड़ का चूना, घर से मिले 298 गोल्ड बार
सीआईए में 17-वर्षों तक सेवाएं दे चुके पूर्व अधिकारी डेविड रश द्वारा फर्ज़ी सरकारी योजना के नाम पर अमेरिकी सरकार को $194 मिलियन (₹1,877 करोड़) का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने पैसों का इस्तेमाल गोल्ड बार्स/रोलेक्स घड़ियां/गाड़ियां/लग्ज़री प्रॉपर्टीज़ खरीदने में किया। छापेमारी में उनके घर से 298 गोल्ड बार और $2 मिलियन (₹19 करोड़+) कैश मिला।