पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने 'भारतीय अदालतों में एलीट क्लास के वर्चस्व' से जुड़े सवाल का दिया जवाब

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बीबीसी के शो 'हार्डटॉक' में सवाल 'क्या भारतीय अदालतों में एलीट क्लास, अपर कास्ट और पुरुषों का वर्चस्व है' का जवाब दिया है। चंद्रचूड़ ने इससे असहमति जताते हुए कहा कि निचली अदालतों में अब महिलाओं की नियुक्ति हो रही है और भारतीय न्यायपालिका में किसी वर्ग का वर्चस्व जैसा कुछ नहीं है।