पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकारी बंगला किया खाली

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली स्थित कृष्ण मेनन मार्ग वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वह 8-नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे लेकिन निर्धारित समय से अधिक समय तक बंगले में रहने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मामले में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने 1-जुलाई को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर बंगला खाली करवाने को कहा था।