पूर्व सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को चप्पल से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है और यह दिल्ली के एक कोर्ट परिसर का बताया जा रहा है। पिटाई के दौरान राकेश 'सनातन धर्म की जय' का नारा लगाते दिखे। दरअसल, राकेश ने अपने कृत्य को 'दैवीय शक्ति का आदेश' बताया था।