पूर्व PM मनमोहन सिंह के सम्मान में मेलबर्न टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम के खिलाड़ी शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार को ही एम्स (दिल्ली) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।