पूर्व US NSA से पूछा गया- क्या ट्रंप भूल रहे हैं पाक के साथ जटिल इतिहास; उन्होंने दिया जवाब

एक इंटरव्यू में रिपोर्टर ने पूर्व अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन से पूछा कि क्या राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पाकिस्तान संग अमेरिका के जटिल इतिहास को भूल रहे हैं। बोल्टन ने कहा, "ट्रंप इतिहास जानते ही नहीं इसलिए भूलने का सवाल ही नहीं है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर भारत को ज़रूरत से ज़्यादा निशाना बनाया।

Load More