अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे बीके नेहरू ने अपनी आत्मकथा 'नाइस गाइज़ फिनिश सेकेंड' में बताया है कि अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की पत्नी जैकलीन 1962 में निजी यात्रा पर भारत आई थीं। यात्रा के आखिरी दिन होली थी और वह नेहरू से मिलने के लिए उनके घर पहुंची जहां दोनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया था।