पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने टेस्ट क्रिकेट का भविष्य अंधकारमय होने की दी चेतावनी
बॉक्सिंग डे एशेज़ टेस्ट 2-दिन में खत्म होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने टेस्ट क्रिकेट का भविष्य अंधकारमय होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "आधुनिक खिलाड़ियों को हर परिस्थिति में कम-से-कम 100 ओवर तक सामूहिक रूप से बल्लेबाज़ी करने में...सक्षम होकर दिखाना होगा...अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं या नहीं करेंगे, तो प्रारूप बर्बाद हो जाएगा।"