पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को प्रयागराज में जारी महाकुंभ में पत्नी के साथ डुबकी लगाई। उन्होंने X पर इसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "महाकुंभ के अवसर पर संगम में स्नान और पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद सभी को सुख प्रदान करे।"