inshorts

पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी की बहन को UP में मिली धमकी, शख्स ने कहा- घर में घुसकर गोली मारूंगा

बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बरेली (उत्तर प्रदेश) में रहने वाली बहन फरहत नकवी ने एक शख्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बकौल फरहत, आरोपी बोला कि वह खुद को बीजेपी नेता समझती हैं...घर में घुसकर गोली मारूंगा। बकौल पुलिस, आरोपी की तलाश जारी है।