भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने कहा है कि रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंत ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका चयन तीनों प्रारूप में पक्का है इसलिए वह उन्हें बड़ा दावेदार मान रहे हैं। गौरतलब है, वनडे क्रिकेट में अभी शुभमन गिल उप-कप्तान हैं।