पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को SC ने दी राहत, 21 अप्रैल तक बढ़ाई अग्रिम ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम ज़मानत 21 अप्रैल तक बढ़ा दी है। खेडकर पर आरक्षण का लाभ लेने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए अपने आवेदन में गलत जानकारी देने का आरोप है। कोर्ट ने जनवरी-2025 में खेडकर को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था।