पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) को SIR के तहत पहचान सत्यापन के लिए नोटिस मिला है। चुनाव आयोग से SIR फॉर्म में संशोधन की मांग करते हुए अरुण प्रकाश ने बताया कि BLO कई बार उनके घर आया और उन्हें व उनकी पत्नी को अलग-अलग तारीखों पर दूर स्थित केंद्र पर बुलाया गया, जो बेहद असुविधाजनक है।