2 अक्टूबर 1904 को जन्में भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सरनेम श्रीवास्तव था। दरअसल, वाराणसी के काशी विद्यापीठ से 'शास्त्री' की डिग्री (स्नातक की डिग्री के तौर पर) प्राप्त करने के कारण उन्हें लाल बहादुर शास्त्री से संबोधित किया जाने लगा था। गौरतलब है कि आज (रविवार) देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि है।